वनाग्नि पर अंकुश लगाने को 41 डिप्टी रेंजर को सौंपी रेंज की जिम्मेदारी
हल्द्वानी में वन विभाग ने जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं। 15 फरवरी से 15 जून तक का समय 'फायर सीजन' है, जिसके दौरान वनाग्नि का खतरा बढ़ जाता है। विभाग ने 41 डिप्टी रेंजरों को नई रेंज का चार्ज दिया है ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

हल्द्वानी। बढ़ते तापमान के बीच जंगलों में आग (वनाग्नि) की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसके साथ ही तीन दर्जन से ज्यादा रेंज का चार्ज डिप्टी रेंजर को देकर वनाग्नि पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले में अपर प्रमुख वन संरक्षक ने आदेश जारी कर दिए हैं। 15 फरवरी से 15 जून तक का समय ‘फायर सीजन’ के रूप में चिह्नित है। इस दौरान तापमान बढ़ने से वनाग्नि का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस खतरे से निपटने के लिए वन विभाग सभी अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां बंद कर देता है।
वहीं इस दौरान सभी रेंज में विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इधर, वनाग्नि की घटना पर तुरंत कार्रवाई को लेकर डिप्टी रेंजर को रेंज का चार्ज देने का भी निर्णय लिया गया है। मामले में अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी ने 15 अप्रैल को आदेश जारी किए हैं। जिसमें 41 डिप्टी रेंजरों को नई रेंजों की कमान सौंपी है। विभाग ने इन सभी अधिकारियों को 10 दिन के भीतर अपनी नई तैनाती वाली रेंज में तैनाती लेने के आदेश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


