संयोजक मंडल का गठन किया
हल्द्वानी। हिमालय और प्रकृति के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को जोड़ने के कार्य की शुरुआती बैठक ऊंचापुल में हुई।

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 20 Nov 2023 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें
हल्द्वानी। हिमालय और प्रकृति के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को जोड़ने के कार्य की शुरुआती बैठक ऊंचापुल में हुई। जनमैत्री संगठन उत्तराखंड के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में पानी रे पानी अभियान के संयोजक पंकज मालवीय भी रहे। बैठक में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया। जो उत्तर भारत की पहली नेचर नेटवर्क बैठक के आयोजन में सहयोगी बनेंगे। यतीश पंत, हेमंत बोरा, जगमोहन रौतेला, मनमोहन मेहरा, मदन मेर, सुभाष पंगरिया, गुरविंदर गिल, जनमैत्री संगठन के संयोजक बची सिंह बिष्ट को मंडल का सदस्य बनाया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
