एसटीएच में फायर मॉक ड्रिल, स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मंगलवार को आपदा प्रबंधन के तहत आग की स्थिति में त्वरित बचाव हेतु फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस ड्रिल में चिकित्सकों और कर्मचारियों को आग से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उप प्रबंधक रवि पाल ने अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी साझा की।

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव व नियंत्रण की व्यावहारिक जानकारी देना था। उप प्रबंधक (विद्युत) रवि पाल ने कर्मचारियों को शॉर्ट सर्किट व अन्य कारणों से लगने वाली आग और आधुनिक अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


