कूड़े से फैली आग गाड़ियों तक पहुंची, दो डंपर चपेट में

Mar 01, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के इंदिरा नगर में रविवार को कूड़े में लगी आग गाड़ियों तक पहुँच गई, जिससे दो डंपर प्रभावित हुए। दमकल विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एसएचओ डीएस फर्त्याल के अनुसार, आग डंपर के इंजन में लगी थी और पास के कूड़े के ढेर से फैल गई थी।

कूड़े से फैली आग गाड़ियों तक पहुंची, दो डंपर चपेट में

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर में रविवार को कूड़े में लगी आग गाड़ियों तक पहुंच गई। इसकी चपेट में दो डंपर भी आ गए। दमकल विभाग में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एसएचओ वनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि शाम के समय सूचना मिली कि गौला गेट के पास खड़े दो खनन वाहनों में आग लग गई है। तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड को भी भेजी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दोनों डंपर वाहनों पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि डंपर के इंजन में आग लगी थी।

समय रहते दमकल की टीम पहुंची और काबू पाया। बताया कि पास में कूड़े का ढेर जल रहा था। हवा के साथ आग फैल गई। कूड़े में लगी आग को भी पानी डालकर बुझा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।