ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीवित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

प्रदेश के संसदीय कार्य व वित्त मंत्री ने ऐंचोली-चंद्रभागा समेत क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने रोडवेज वर्कशॉप के निकट जनता दरबार लगाया और जन समस्याएं सुनीं। क्षेत्र की लोगों की समस्याऐं...

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 08 Jul 2017 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के संसदीय कार्य व वित्त मंत्री ने ऐंचोली-चंद्रभागा समेत क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने रोडवेज वर्कशॉप के निकट जनता दरबार लगाया और जन समस्याएं सुनीं। क्षेत्र की लोगों की समस्याऐं सुनी । इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।  शनिवार को काबीना मंत्री प्रकाश पंत ऐंचोली-चंद्रभागा क्षेत्र के गांवों के भ्रमण पर निकले। इसके बाद उन्होंने रोडवेज वर्कशॉप के निकट जनता दरबार लगाया। जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जनता दरबार में भदेलबाड़ा, चौरसुला, ऐंचोली, न्यू कॉलोनी और चंद्रभागा समेत आस-पास से आए लोगों ने काबीना मंत्री पंत को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने रोडवेज वर्कशॉप को जाने वाली सड़क को शीघ्र मरम्मत करने की मांग की। जिसके बाद पंत ने लोनिवि को उक्त मार्ग शीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर काबीना मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो को देखा और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कासनी और भाटकोट में भी जनसभा कर समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। नगर पालिका को दिए नियमित सफाई करने के निर्देश: जनता दरबार में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई न किए जाने का मामला भी उठाया। जिस पर काबीना मंत्री ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है, वहां निरीक्षण करें और सफाई कराएं। क्षेत्र वासियों द्वारा विद्युत, पेयजल संबंधी समस्याएं भी रखी गई, जिनके त्वरित समाधान के लिए काबीना मंत्री ने विभागों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला महामंत्री  गोविन्द महर,  गिरीश जोशी, राकेश देवलाल, रघुवीर सिंह,  विद्युत, लोनिवि, जल संस्थान, नगर पालिका तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें