एमबीपीजी: पंजीकरण का मंगलवार को अंतिम मौका
एमबीपीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश हेतु अंतिम रजिस्ट्रेशन आज है। 17 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश समिति का गठन किया गया है और मेरिट लिस्ट शीघ्र जारी की जाएगी।

संतोष जोशी हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आज मंगलवार को समर्थ पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने का अंतिम मौका है। रजिस्ट्रेशन तिथि आगे नहीं बढ़ाए जाने की स्थिति में 17 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थी कॉलेज में अपने शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले सकते हैं।प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें डॉ. नवल किशोर लोहनी को प्रवेश प्रभारी, डॉ. जीवन सिंह गड़िया सह प्रवेश प्रभारी, डॉ. ममता अधिकारी संयोजन तकनीकी और श्याम सिंह मेवाड़ी को प्रवेश सहायक बनाया गया है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार बुधवार को प्रवेश समिति की बैठक होगी। इसके बाद सीटों की उपलब्धता के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 16 जुलाई को हरेला पर्व के अवकाश के चलते 17 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


