ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीहीरा नगर कॉलोनी के संस्थापकों में रहे सेनानी चिंतामणि

हीरा नगर कॉलोनी के संस्थापकों में रहे सेनानी चिंतामणि

द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी रहे 102 वर्षीय चिंतामणि जोशी नगर की पॉश कॉलोनी हीरा नगर के संस्थापकों में शामिल रहे। वह शहर में होने वाले हर कार्यक्रम में जोशोखरोश के साथ शामिल होने के साथ हर व्यक्ति...

हीरा नगर कॉलोनी के संस्थापकों में रहे सेनानी चिंतामणि
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीTue, 12 Nov 2019 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी रहे 102 वर्षीय चिंतामणि जोशी नगर की पॉश कॉलोनी हीरा नगर के संस्थापकों में शामिल रहे। वह शहर में होने वाले हर कार्यक्रम में जोशोखरोश के साथ शामिल होने के साथ हर व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

मूल रूप से रानीखेत से सटे बसगांव निवासी चिंतामणि जोशी ने 1966 में हीरानगर में गोल्ज्यू मंदिर के पास मकान बनाया था। वह अपने पीछे दो पुत्र कर्नल (रिटायर्ड) हरीश जोशी और कोमोडोर सुरेंद्र जोशी और दो विवाहित बेटियां चंद्रकांता और सुलोचना का भरा पूरा छोड़ गए थे। जोशी के बड़े बेटे कर्नल हरीश जोशी हीरानगर में रहते हैं। छोटे बेटे कोमोडोर सुरेंद्र जोशी बेंगलुरु में रहते हैं। बड़ी बेटी चंद्रकांता भंडारी के पति ले. जनरल (रिटायर्ड) मोहन चंद्र भंडारी हैं। भंडारी ने जोशी पर एक किताब भी लिखी है। किताब में उन्होंने जोशी के बचपन के संघर्ष से द्वितीय विश्व युद्ध में योगदान और समाजिक क्रियाकलापों की जानकारी दी है। ले. जनरल भंडारी ने बताया कि ससुर जोशी को कई बार सम्मानित किया गया था। इस बार 3 जून को उनके 102वें जन्मदिन पर इस बार पूरा परिवार हल्द्वानी में ही आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें