दुष्कर्म पीड़िता को प्रताड़ित करने पर महिला दरोगा निलंबित

Jan 14, 2026 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में लालकुआं कोतवाली की एक महिला दरोगा को दुष्कर्म पीड़िता को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने एकपक्षीय कार्रवाई की और आरोपी को लाभ पहुंचाया। एसएसपी ने कहा कि जांच में लापरवाही सामने आई है।

दुष्कर्म पीड़िता को प्रताड़ित करने पर महिला दरोगा निलंबित

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली में तैनात एक महिला दरोगा के दुष्कर्म पीड़िता को प्रताड़ित करने के आरोप में एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध की विवेचना में महिला दरोगा पर एकपक्षीय कार्रवाई कर अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। मंगलवार को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि साल 2025 में लालकुआं कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी कि शादी का झांसा देकर भगवत सरन नाम के व्यक्ति ने उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकर गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादी शुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

पीड़िता के शादी की बात करने पर आरोपी उसे धमकाने लगा। पीड़िता ने लालकुआं कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच एसआई अंजू यादव को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पीड़िता ने आरोप लगाए कि दरोगा की ओर से एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है। मामले की विभागीय जांच में लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने कहा कि विवेचना सरसरी तौर पर की गई। जांच में पाया गया कि प्रतिवादी को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उल्टा वादिनी को धमकाया गया। तत्काल प्रभाव से महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जल्द जांच अधिकारी इस मामले में नियुक्त किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।