ऑटो-कार की टक्कर में महिला की मौत, आठ घायल
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला रोजी की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ऑटो और तेज रफ्तार कार की टक्कर ने दोनों वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ, जब हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा सवारियों से भरा ऑटो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी 30 वर्षीय रोजी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति शाहरुख खान, चार छोटे बच्चों समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया
जा रहा है कि परिवार हल्द्वानी में गफूर बस्ती स्थित ससुराल से वापस लौट रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही की जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


