ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीरामनगर में किसानों का स्वागत

रामनगर में किसानों का स्वागत

रामनगर। केंद्र सरकार द्वारा आंदोलनकारी किसानों की मांगें मान लिए जाने पर किसानों का...

रामनगर में किसानों का स्वागत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 13 Dec 2021 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर। केंद्र सरकार द्वारा आंदोलनकारी किसानों की मांगें मान लिए जाने पर किसानों का एक जत्था विजय जुलूस के रूप में गाजीपुर बॉर्डर से पीरुमदारा होता हुआ रामनगर क्रांति चौक लखनपुर पहुंचा। पीरुमदारा में विजय जुलूस की अगवानी पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने की। किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट और बसपा नेता हेम भट्ट ने भी किसानों को बधाई दी। नवजोत सिंह ग्रेवाल, बलजीत तक्खर, जीवी ध्यानी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर किसानों के एक और समूह में किसान संघ के अध्यक्ष दीवान कटारी के नेतृत्व में बीती रात रविवार को तिरुमाला के मुख्य मार्ग पर जश्न मनाया।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े