किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी
हल्द्वानी के कुंवरपुर में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों पर चर्चा की।

भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। हल्द्वानी के कुंवरपुर में मंगलवार को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के प्रभारी डॉ. संजय चौधरी एवं वैज्ञानिक डॉ. दीपाली ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण व उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। विकास खंड प्रभारी डॉ. ममता जोशी ने प्राकृतिक खेती व विभिन्न अनुदान योजनाओं के बारे में बताया। एमएस नेगी, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक ने उद्यान विभाग की योजनाओं, जगदीश नागरकोटी, एमडी सहकारिता ने सहकारिता विभाग की सुविधाओं एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान किशनपुर रैकवाल व तारा सिंह बिष्ट ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
सहायक कृषि अधिकारी ममता आर्या, देवयानी चौधरी, किशोर मंडल (बीटीएम) सहित कृषक देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, घनश्याम सिंह, रमा देवी, मंजू सम्मल आदि रहे।


