गैंगरेप में पति समेत चार पर मुकदमा
छह माह पहले फरीदाबाद से यहां अपनी बहन के घर आई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार...
छह माह पहले फरीदाबाद से यहां अपनी बहन के घर आई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। फरीदाबाद महिला थाने में मामले की एनसीआर दर्ज किए जाने के बाद अब हल्द्वानी में आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद निवासी महिला की शादी साल 2012 में रमेश आर्य से हुई थी। महिला का मायका मध्य प्रदेश है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ वक्त बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। पिछले साल पति ने पहले उसे धोखे से हल्द्वानी में रहने वाली अपनी बहन के यहां भेज दिया। इसके बाद पति रमेश अपने तीन दोस्त भुवन, मुरली और राजेश को लेकर आ गया। यहां चारों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकले। वह दूसरे दिन किसी तरह जान बचाकर डेढ़ साल की बेटी समेत मायके पहुंची। पीड़िता ने फरीदाबाद महिला थाने में शिकायत दी तो वहां की पुलिस ने घटना स्थल हल्द्वानी होने की बात कहते हुए एनसीआर दर्ज कर मामला हल्द्वानी कोतवाली भेज दिया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों पर दुष्ष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।