एपीएस में कक्षा 12 के छात्रों को दी विदाई

Feb 10, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने नृत्य किया और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में मूल्यों के महत्व पर चर्चा की। कुछ छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए।

एपीएस में कक्षा 12 के छात्रों को दी विदाई

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में मंगलवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने नृत्य के माध्यम से अपने यादों को साझा किया। कई छात्रों ने भावुक होकर अपने शिक्षकों के प्रति आभार जताया। शिक्षकों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में भाषा, संस्कार, अनुशासन और मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान रसनीत कौर को ‘मिस आर्डेनाइट’, तनिष पांडे को ‘मिस्टर आर्डेनाइट’, मिहिर त्रिपाठी को ‘मिस्टर वर्सेटाइल’ का खिताब प्रदान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।