कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
लालकुआं में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गौलागेट और शांतिपुरी-बिंदुखत्ता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 962 पाउच कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लालकुआं, संवाददाता। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गौलागेट और शांतिपुरी-बिंदुखत्ता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 962 पाउच कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान गुरप्रीत सिंह, बब्बू मान सिंह और लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। टीम ने गुरप्रीत सिंह से 450, बब्बू मान सिंह से 440 और लखवीर सिंह के घर से 72 पाउच कच्ची शराब बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र जोशी, प्रताप राणा समेत विभागीय टीम मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


