Haldwani News: हल्द्वानी में विशेष बच्चे बुन रहे स्वरोजगार के सपने
Haldwani News: हल्द्वानी के सेवालय एनजीओ में मूकबधिर और दृष्टिबाधित बच्चों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 27 बच्चे सिलाई, हस्तशिल्प, और सजावटी सामान बनाने का हुनर सीख रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए रोजगार के अवसर तैयार करना है।

Haldwani News: हल्द्वानी। हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनने की चाह हो तो मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। ये पंक्तियां हल्द्वानी के सेवालय एनजीओ में स्वरोजगार का प्रशिक्षण ले रहे मूकबधिर व दृष्टिबाधित बच्चों पर सटीक बैठती है। ये बच्चे अपने हुनर से भविष्य को संवारने में लगे हैं। हल्द्वानी के सेवालय एनजीओ में ये विशेष बच्चे सिलाई, हस्तशिल्प और सजावटी सामान बनाने का हुनर सीख रहे हैं। संस्था में कुल 27 बच्चे को ट्रेनिंग दी जा रही है। संचालक रोहित जोशी के नेतृत्व में आठ सदस्यों की टीम बच्चों को हुनरमंद बनाने में जुटी है। संचालक के मुताबिक सेवालय में बच्चों को सिलाई के साथ हस्तशिल्प और घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चे अपनी मेहनत और रचनात्मकता से आकर्षक वस्तुएं तैयार कर रहे हैं। उन्हें हेयर स्टाइलिंग जैसे कौशल भी सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें。
संस्थान का उद्देश्य
कोट:
संस्था का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना है साथ ही उन्हें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देना भी है। ट्रेनिंग के माध्यम से बच्चों को ऐसे कौशल सिखाए जा रहे हैं जिनसे भविष्य में उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तैयार हो सकें।
रोहित जोशी, संचालक सेवालय एनजीओ


