बिजली पोल से गिरकर पूर्व लाइनमैन घायल, रेफर
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
लालकुआं, संवाददाता। बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम बिजली लाइन मरम्मत के दौरान

लालकुआं। बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम बिजली लाइन मरम्मत के दौरान एक हादसा हो गया। पूर्व लाइनमैन, बिंदुखत्ता निवासी प्रेम सिंह कोरंगा, ठेकेदार कर्मियों के मना करने के बावजूद जबरन बिजली के पोल पर चढ़ गए। ऊपर पहुंचते ही अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया।
ये भी पढ़ें:जर्जर हाल में पहुंचे पोल की सूचना दें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


