सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग बिफरे, बोले- एजेसी में ताला लगा लो
संतोष जोशी, हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडेन गैस एजेंसी की लचर कार्यप्रणाली से बुजुर्गों के

संतोष जोशी, हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडेन गैस एजेंसी की लचर कार्यप्रणाली से बुजुर्गों के सब्र का बांध टूट गया। कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे बुजुर्गों का धैर्य तब जवाब दे गया, जब घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर के बारे में सही जानकारी देने वाला कोई नहीं मिला। आक्रोशित बुजुर्गों ने एजेंसी परिसर में हंगामा किया। तल्ख लहजे में कहा कि यदि आप जनता को बुनियादी सुविधा नहीं दे सकते, तो बेहतर है एजेंसी में ताला लगा लें।घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार को सातवें आसमान पर रहा। सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता तारा नेगी, विवेक रौतेला और रंजीत सिंह ने कहा कि बुकिंग के बाद उनके मोबाइल पर डीएससी नंबर भी आ गया है लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। तृप्ता नेगी और प्रिया जोशी ने कहा कि एक ओर प्रशासन पर्याप्त गैस उपलब्ध होने का दावा कर रहा है और दूसरी ओर आम जनता एजेंसियों व गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप लगाए। कहा कि एजेंसी प्रबंधक से संपर्क हो नहीं पाता। इत्तेफाक से संपर्क हुआ तो कोई दूसरा फोन उठा रहा है। यहां लीलीधर, नामदेव सती, चंदन सिंह समेत अन्य रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


