ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीकालाढूंगी में सादगी से मनाई ईद

कालाढूंगी में सादगी से मनाई ईद

कालाढूंगी। लॉकडाउन के चलते ईद उल फितर पर्व सादगी से मनाया गया। ईदगाह में सुबह 5 लोगों ने ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद इमाम कारी असरार अहमद ने नमाज अदा कराई। वहीं मोती मस्जिद व मजार मस्जिद में भी...

कालाढूंगी में सादगी से मनाई ईद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 25 May 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के चलते ईद उल फितर पर्व सादगी से मनाया गया। ईदगाह में सुबह 5 लोगों ने ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद इमाम कारी असरार अहमद ने नमाज अदा कराई। वहीं मोती मस्जिद व मजार मस्जिद में भी पांच-पांच तीनों जगह कुल 15 लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। मोती मस्जिद में कारी फिरासत व मजार मस्जिद में हाफिज शाहिद अली ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद दुनिया व देश में फैले कोरोना वायरस के जल्द खत्म होने की दुआएं की। वहीं उलमाओं के आह्वान पर लोगों ने अपने अपने घरों में ही ईद की नमाज जी जगह 4 रकअत नमाज चाश्त नफिल अदा कर अल्लाह से देश में अमन व सुकून की दुआ के साथ ही कोरोना से छुटकारा दिलाने की दुआएं भी की। जामा मस्जिद सदर वकील अहमद ने प्रशासन व जनता के सहयोग की सराहना की। इधर थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में कई पुलिस कर्मी व एलआईयू कर्मी ईदगाह और मस्जिद के पास तैनात रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें