पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
हल्द्वानी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय में 'वेस्ट टू बेस्ट' मॉडल प्रतियोगिता और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। छात्राओं ने विभिन्न अपशिष्ट से आकर्षक मॉडल बनाए। प्राचार्य ने जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी गोष्ठी और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में ‘वेस्ट टू बेस्ट’ मॉडल प्रतियोगिता और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। छात्राओं ने प्लास्टिक, ई-वेस्ट और घरेलू अपशिष्ट से आकर्षक और नवाचारी मॉडल तैयार किए। निर्णायक मंडल में प्रो. अंजू बिष्ट, डॉ. दीपा सिंह, तनुजा जोशी ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की। प्लास्टिक एवं पॉलिथीन वेस्ट थीम में रितिका बिष्ट प्रथम, महक द्वितीय, भानुप्रिया तृतीय स्थान पर रही। ई-वेस्ट थीम में ऋषिका प्रथम जबकि फ्लावर एवं प्लांट वेस्ट थीम में राखी प्रथम, वर्तिका द्वितीय, वर्तिका जोशी और बबीता चिलवाल तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
यहां डॉ. रितुराज पंत, डॉ. रेखा जोशी आदि मौजूद रहे। छात्राओं ने दिखाया हुनरहल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में ‘पृथ्वी दिवस’ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्राओं के लिए भाषण, कविता और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने पृथ्वी के संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और धरती को हरा-भरा रखने के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


