ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीमां दुर्गा के बोधन से दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ

मां दुर्गा के बोधन से दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ

रविवार बरेली रोड स्थित राधाकृष्ण आश्रम में छह दिवसीय श्री दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ दुर्गा बोधन से किया गया। इस दौरान शाम 6 बजे राधा कृष्णा आश्रम में स्थित वृक्ष के नीचे दुर्गा मूर्ति की स्थापना के...

मां दुर्गा के बोधन से  दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 14 Oct 2018 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली रोड स्थित राधाकृष्ण आश्रम में रविवार को छह दिवसीय श्री दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ दुर्गा बोधन से किया गया। शाम छह बजे राधाकृष्णा आश्रम स्थित वृक्ष के नीचे दुर्गा मूर्ति की स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई। राधाकृष्ण धाम आश्रम अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद पुरी ने बताया कि महोत्सव में अगले छह दिनों तक महासप्तमी पूजा, कन्या पूजा, पुष्पांजलि हवन, सिंदूर उत्सव आदि के साथ अंतिम दिन विजयदशमी पर मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। यहां स्वामी रूपानंद, स्वामी चिदानंद, प्रदीप मित्रा, विवेक वशिष्ठ, पंचाली सेन, डॉ. एसके बिश्वास आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें