डॉ. नरेन्द्र एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एमबीपीजी कॉलेज के

डॉ. नरेन्द्र एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एमबीपीजी कॉलेज के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. नरेन्द्र सिजवाली को एचडीडी एचीवमेंट अवार्ड 2024-25 से नवाजा गया है। बीते बुधवार को अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. सिजवाली लंबे समय से उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने और विद्यार्थियों को शोध के प्रति प्रेरित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह एमबीपीजी में छात्रों की टोमेटो पत्रिका के संपादन का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र-छात्राएं नेट, पीएचडी, गेट जैसी परीक्षाओं में सफल रहे हैं।

एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।