Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsDoctor Shortage at Haldwani Medical College Principal Requests Urgent Staffing
हल्द्वानी में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्राचार्य ने निदेशक को लिखा पत्र

हल्द्वानी में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्राचार्य ने निदेशक को लिखा पत्र

संक्षेप:

हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉक्टरों की भारी कमी है। प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने निदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर तैनाती की मांग की है। विभाग में केवल एक प्रोफेसर और कुछ अन्य चिकित्सक तैनात हैं, जिससे मरीजों और छात्रों को परेशानी हो रही है।

Nov 22, 2025 12:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्राचार्य ने निदेशक को लिखा पत्र हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से संबद्ध डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक को पत्र लिख कर महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती की मांग की है। शुक्रवार को निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्या को पत्र लिखकर प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने विभाग में डॉक्टरों की स्थिति की रिपोर्ट भेजी। विभागीय जानकारों के अनुसार विभाग में दो प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर और नौ असिस्टेंट प्रोफेसर के पद स्वीकृत हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनमें से वर्तमान में मात्र एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में चयनित आठ महिला रोग विशेषज्ञों में से कम से कम 3 डॉक्टरों को एसटीएच हल्द्वानी में तैनाती देने की संभावना है। एसटीएच में डॉक्टरों की कमी का असर केवल मरीजों के इलाज पर ही नहीं, बल्कि एमबीबीएस व पीजी छात्रों की क्लिनिकल ट्रेनिंग पर भी पड़ रहा है। विभाग में पर्याप्त फैकल्टी न होने से पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि विशेषज्ञों की तैनाती होने तक मौजूदा डॉक्टरों से ही किसी तरह काम चलाया जा रहा है, लेकिन स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। मरीजों व तीमारदारों ने भी जल्द से जल्द डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग की है। स्त्री रोग विभाग में डॉक्टरों (फैकल्टी) की काफी कमी है। जिसके चलते मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही है। मामले में निदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए फैकल्टी की जल्द तैनाती का अनुरोध किया गया है। डॉ. गोविंद सिंह तितियाल, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी