ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसुमन ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी का पदभार ग्रहण किया

सुमन ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी का पदभार ग्रहण किया

डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। सुमन 2005 में निगम में जीएम रह चुके हैं।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास...

सुमन ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी का पदभार ग्रहण किया
कार्यालय संवाददाता,नैनीताल। Tue, 01 Jan 2019 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। सुमन 2005 में निगम में जीएम रह चुके हैं। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए चल रही पहल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि निगमों के एकीकरण का मामला शासन स्तर का है। इस के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। कार्मिकों की समस्याएं हल की जाएंगी। निवर्तमान जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने एमडी सुमन से मुलाकात की। इस मौके पर निगम के कार्मिक अधिकारी मोहन चंद्र पांडे, पर्यटन विकास अधिकारी करुणा अधिकारी, टीआरसी प्रबंधक बसंत जोशी आदि मौजूद थे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें