
डीके स्पोर्ट्स ने 373 रनों से दर्ज की शानदार जीत
संक्षेप: हल्द्वानी में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें मैच में डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने काठगोदाम को 373 रनों से हराया। हार्दिकराज ने दोहरा शतक (207 रन) और ईशान जोशी ने 177 रन बनाए। काठगोदाम की टीम 85 रन पर आउट हुई। ईशान जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। अंडर-14 स्वर्गीय पूरन चंद्र बलूटिया मेमोरियल बहुदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें मैच में डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी पर 373 रनों से शानदार जीत दर्ज की। हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट क्लब की इस प्रतियोगिता में ईशान जोशी मैन ऑफ द मैच बने। हार्दिकराज ने दोहरा शतक जमाया। मैच में डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 239 रन बनाए। ईशान जोशी ने 69, भावेश रावत ने 55 और हार्दिकराज ने 35 रनों की पारी खेली। काठगोदाम के गेंदबाज चित्रांश ने 6 और अदनान ने 2 विकेट झटके। काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी पहली पारी में 209 रनों पर सिमट गई।

मेहुल गोस्वामी ने शानदार 105 रन बनाए। डीके देवांग ने 5 और ओम ने 4 विकेट हासिल किए। डीके स्पोर्ट्स ने दूसरी पारी में हार्दिकराज के दोहरे शतक (207 रन) और ईशान जोशी के 177 रनों की बदौलत 428 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में काठगोदाम की टीम 85 रन पर ढेर हो गई। डीके के गेंदबाज देवांग ने 4, रक्षित ने 3 और ईशान ने 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर किशन अनेरिया ने ईशान जोशी को प्रदान किया। अंपायर सौम्य और हरप्रीत सिंह कंबोज रहे, जबकि रवि सिंह ने स्कोरिंग की। नीरज बलूटिया, आनंद बिष्ट, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, पंकज गुरुरानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अगला मुकाबला 14 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से काठगोदाम-11 और एचसीसी के बीच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




