जनहित संस्था नैनीताल की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं दिव्या साह

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

नैनीताल की जनहित संस्था ने दिव्या साह को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह निर्णय अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की अस्वस्थता और उम्र के कारण लिया गया। दिव्या साह से उम्मीद की गई है कि वे मार्गदर्शन लेते रहेंगे। इस कदम को संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनहित संस्था नैनीताल की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं दिव्या साह

नैनीताल, संवाददाता। जनहित संस्था नैनीताल ने पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्या साह को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की अस्वस्थता एवं बढ़ती उम्र को देखते हुए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के आपसी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह से अपेक्षा की गई है कि वे समय-समय पर संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट व वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी से मार्गदर्शन लेती रहेंगी। इसके अलावा सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पहले की तरह करते रहेंगे।

संस्था के इस कदम को संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।