शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया
लालकुआं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित भगवान शिव कथा के चौथे दिन व्यास साध्वी सोमा भारती ने शिव पार्वती विवाह की लीलाओं का वर्णन सुनाया।

दीप चंद्र जोशी लालकुआं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित भगवान शिव कथा के चौथे दिन व्यास साध्वी सोमा भारती ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कथा के आयोजक पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान और समाज सेवी राजकुमार सेतिया, नवजोत भारती, अनीता भारती, रितु भारती, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट, उमेश शर्मा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, रूप नारायण गौतम, नरेश चौधरी, रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


