Haldwani News: एमबीपीजी में थप्पड़ कांड के बाद सख्ती, 56 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा को थप्पड़ मारे जाने के विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। सभी 56 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जा रहे हैं। कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के जमावड़े पर भी कार्रवाई होगी। नियम तोड़ने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani News: एमबीपीजी में थप्पड़ कांड के बाद सख्ती, 56 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में बीते शनिवार को एक छात्रा को थप्पड़ मारे जाने की घटना से उपजे विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन थोड़ा सक्रिय मोड में आ गया है। परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजकता रोकने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाने का निर्णय लिया है। कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सभी 56 सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह एक्टिव किया जा रहा है। इसके साथ ही कॉलेज के संवेदनशील और नए स्थानों पर 6 अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से कॉलेज के भीतर छात्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। मुख्य गेट में एक कुछ कक्षाओं के बाहर भी कैमरे लगाए जाने की योजना है। प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी ने बताया कि परिसर में अराजकता या शांति भंग करने वाले छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर कॉलेज में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज परिसर में बिना अनुमति के निकलने वाले जुलूस, प्रदर्शन और किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया है। नियम तोड़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा。

कक्षाओं में भी रहेगी पैनी नजर, बेवजह बैठने वाले छात्रों पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में कक्षाओं के समय के बाद छात्रों के जमावड़े को लेकर कॉलेज प्रशासन ने बीते साल की तरह इस बार भी सख्ती शुरू कर दी है। दरअसल, कॉलेज की कक्षाओं में शाम चार बजे तक छात्रों के बैठे रहने के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि उस दौरान पढ़ाई नहीं होती। बीते शुक्रवार को प्राध्यापकों ने एक कक्षा के भीतर छात्र-छात्रा को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने चीफ प्रॉक्टर बोर्ड को दोपहर 2 बजे के बाद सभी कक्षाओं का औचक निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। कक्षाओं में बेवजह बैठने वाले और माहौल खराब करने वाले छात्रों के नाम दर्ज कर नोटिस जारी करने को कहा है।

सामान्य प्रश्न

✦एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा को थप्पड़ मारे जाने के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?−
प्रशासन ने सभी 56 सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव किया और अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्णय लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: एमबीपीजी में थप्पड़ कांड के बाद सख्ती, 56 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी