एडीएम ने क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

कालाढूंगी में भारत सरकार की एग्री स्टेक योजना के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य चल रहा है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने नाथूझाला गांव का निरीक्षण किया और काश्तकारों के साथ मिलकर कुछ खेतों का सर्वे किया। इस कार्य में तेजी लाई जा रही है और अधिकांश काम पूरा हो चुका है।

एडीएम ने क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया

कालाढूंगी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टेक योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण, फार्मर, रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील कालाढूंगी के राजस्व ग्राम नाथूझाला का डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित काश्तकारों के समक्ष कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया। इस अवसर पर तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा और राजस्व उप निरीक्षक ने जानकारी दी कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में तेजी लाई जा रही है। अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है। राजस्व निरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल, अभय कुमार, हिमाक्षी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।