ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीधीरेंद्र रावत बोले, सही काम होगा तभी मेयर के साथ

धीरेंद्र रावत बोले, सही काम होगा तभी मेयर के साथ

भाजपा नेताओं पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पार्षद धीरेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। इस प्रकरण के बाद हल्द्वानी में भाजपा काफी असहज हो गई थी। ऐसे में भाजपा...

धीरेंद्र रावत बोले, सही काम होगा तभी मेयर के साथ
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 08 May 2020 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेताओं पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पार्षद धीरेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। इस प्रकरण के बाद हल्द्वानी में भाजपा काफी असहज हो गई थी। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शुक्रवार को मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला को साथ लेकर भाजपा पार्षद धीरेंद्र रावत के घर पहुंचे।

पार्षद धीरेंद्र रावत ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि यदि नगर निगम में सही तरीके से काम होगा, तभी वह मेयर का साथ देंगे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा है, पर इसका यह मतलब नहीं कि पात्र लोगों तक मदद पहुंचाने में भेदभाव व धांधली की जाए। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने सरकार एवं निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए मिलजुल कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम में वरिष्ठ पार्षद व भाजपा नेता धीरेंद्र रावत ने बीते दिनों भाजपा के स्थानीय नेताओं व मेयर पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने राशन वितरण में धांधली की शिकायत स्थानीय प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी थी। रावत के पक्ष में कई अन्य पार्षद भी एकजुट हुए थे। हालांकि प्रशासन ने इसमें अब तक जांच नहीं करवाई है। रावत की नाराजगी दूर करने के लिए शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मेयर उनके आवास पर पहुंचे। हालांकि बहाना तो पार्षद की बेटी के जन्मदिन का था, पर इस दौरान राजनीतिक बिंदुओं पर पार्षद ने अपनी नाराजगी से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवा दिया।

बेटी के जन्मदिन पर 51 हजार राहत कोष में दिए

पार्षद धीरेंद्र रावत की पत्नी रेखा रावत ने अपनी पुत्री रिनिका के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये दिए हैं। रेखा ने शुक्रवार को घर पर बेटी को बधाई देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला को यह चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण काल में सरकार हर स्तर पर बेहतर काम कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें