व्यापार मंडल ने नई टीम को सौंपी जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गरमपानी में अपनी नई इकाई स्थापित की है। पुष्कर सिंह पनौरा को अध्यक्ष, लाखन सिंह टनवाल को महामंत्री और भरत सिंह जलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सभी को जिम्मेदारी के पत्र दिए।

व्यापार मंडल ने नई टीम को सौंपी जिम्मेदारी

हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गरमपानी में अपनी नई इकाई बना दी है। इस दौरान संगठन ने नई टीम की घोषणा भी की। पुष्कर सिंह पनौरा को अध्यक्ष, लाखन सिंह टनवाल को महामंत्री और भरत सिंह जलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह कार्यक्रम गुरुनानक मार्केट स्थित कार्यालय में हुआ। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सभी को जिम्मेदारी के पत्र दिए। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। नए अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही पूरी टीम बनाई जाएगी और व्यापारियों की समस्याओं पर काम किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।