ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीओखलकांडा के लधियाघाटी नदी पर पुल बनाने की मांग

ओखलकांडा के लधियाघाटी नदी पर पुल बनाने की मांग

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह और मंडी समिति उपाध्यक्ष रवींद्र रैकुनी देहरादून में मुख्यमंत्री...

ओखलकांडा के लधियाघाटी नदी पर पुल बनाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 10 Jul 2020 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह और मंडी समिति उपाध्यक्ष रवींद्र रैकुनी देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले।

उन्होंने ओखलकांडा ब्लॉक में ग्राम कचलाकोट से सुनकोट के बीच लधियाघाटी नदी पर पुल बनाने की मांग रखी। कहा कि पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ओखलकांडा में कई स्थानों पर स्वीकृत सड़कों पर काम शुरू कराने का अनुरोध किया। रामगढ़ ब्लॉक में उप तहसील के लिए सर्वर स्वीकृत करने की भी मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें