Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsDemand for Immediate Repair of Potholes on Hanuman Dham Motor Road in Chhoi Area
छोई की सड़क जल्द नहीं सुधारी तो आंदोलन

छोई की सड़क जल्द नहीं सुधारी तो आंदोलन

संक्षेप:

जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने लोक निर्माण विभाग के ईई को भेजा ज्ञापन हनुमान धाम तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग उठाई

Dec 14, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

रामनगर। ग्राम छोई क्षेत्र में हनुमान धाम मोटर मार्ग के गड्ढों को जल्द भरने की मांग करते हुए जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन भेजा है। सड़क के गड्ढे जल्द नहीं भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया है कि छोई क्षेत्र में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में होटल और रिजॉर्ट काफी संख्या में बढ़ गए हैं और साथ ही खनन के वाहनों की आवाजाही से भी सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने छोई से ज्वालावन तक सात किलोमीटर मार्ग का पुनर्निर्माण, हनुमान धाम तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख मीना रावत, ग्राम प्रधान संगठन रामनगर अध्यक्ष नवीन सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू, पूर्व ग्राम प्रधान बब्बू चौधरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेन्द चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। ।