ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीराज्य ओलंपिक में देहरादून ने पाया प्रथम स्थान

राज्य ओलंपिक में देहरादून ने पाया प्रथम स्थान

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित चतुर्थ राज्य उत्तराखंड ओलंपिक खेल में सबसे अधिक पदक प्राप्त करने वाले जनपदों की सूची जारी कर दी है। यह जानकारी उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के...

राज्य ओलंपिक में देहरादून ने पाया प्रथम स्थान
हमारे संवाददाता,रुद्रपुर। Fri, 16 Nov 2018 11:27 AM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित चतुर्थ राज्य उत्तराखंड ओलंपिक खेल में सबसे अधिक पदक प्राप्त करने वाले जनपदों की सूची जारी कर दी है। यह जानकारी उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डीके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 150 पदक प्राप्त कर देहरादून ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि यूएसनगर 121 पदक प्राप्त कर दूसरे, हरिद्वार 77 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

यूएसनगर ओवरऑल चैंपियन
शिक्षा विभाग की ओर से जनता इंटर कॉलेज में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इसमें ऊधमसिंह नगर ओवरऑल चैम्पियन बना। इससे पहले गुरुवार को प्रतियोगिता का अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल ऊधमसिंह नगर और देहरादून के बीच हुआ। इसमें यूएसनगर ने देहरादून पर जीत दर्ज की। अंडर-14 का फाइनल भी ऊधमसिंह नगर और देहरादून के मध्य खेला गया। इसमें यूएसनगर ने देहरादून पर जीत दर्ज की। अंडर 19 बालिका वर्ग का फाइनल देहरादून और नैनीताल के बीच हुआ। इसमें देहरादून ने नैनीताल को हराया। अंडर 19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर और देहरादून के मध्य खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर जीता। 

किस जनपद को कितने पदक मिले और किसने कौन सा स्थान प्राप्त किया 
जनपद    गोल्ड    सिल्वर    ब्रांज    कुल पदक    स्थान
देहरादून    59    42    49    150        पहला
यूएसनगर         43    40    38    121        दूसरा
हरिद्वार          29    23    25    77        तीसरा
नैनीताल         23    29    34    86        चौथा
अल्मोड़ा    16    15    23    54        पांचवां
बागेश्वर    10    5    12    27        छठा
चंपावत    6    5    7    18        सातवां 
पिथौरागढ़        6    3    13    22        आठवां
रुद्रप्रयाग         4    4    2    10        नवां
टिहरी            3    0    2    5        10वां
पौड़ी              3    9    13    25        11वां                                                
चमोली           2    2    4    8        12वां 
उत्तरकाशी      0    1    7    8        13वां
कुल           204    178    229    611  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें