ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीदिन का तापमान रात के मुकाबले करीब दोगुना पहुंचा

दिन का तापमान रात के मुकाबले करीब दोगुना पहुंचा

धीरे-धीरे मौसम करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप और रात को ठंडा होने लगा है। दिन और रात के तापमान में करीब दोगुने का अंतर आ गया...

दिन का तापमान रात के मुकाबले करीब दोगुना पहुंचा
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 10 Oct 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

धीरे-धीरे मौसम करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप और रात को ठंडा होने लगा है। दिन और रात के तापमान में करीब दोगुने का अंतर आ गया है।

शनिवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दिन में तेज धूप निकली। शाम को हल्की ठंडी हवा भी चली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंच गया। वातावरण में नमी 46 प्रतिशत दर्ज की गई। पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अक्तूबर का औसत न्यूनतम तापमान 20 डिग्री है। इस हिसाब से अभी से ही अक्तूबर का तापमान औसत से 2 डिग्री नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। रात को ठंड बढ़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें