ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीनानकमत्ता के प्रतापपुर गांव में 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या

नानकमत्ता के प्रतापपुर गांव में 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या

नानकमत्ता के प्रतापपुर में 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या कर शव फैक दिया गया। बालक के हाथ बधे थे। मुंह में टेप चिपका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी...

नानकमत्ता के प्रतापपुर गांव में 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 26 Feb 2018 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नानकमत्ता के प्रतापपुर में 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या कर शव फैक दिया गया। बालक के हाथ बधे थे। मुंह में टेप चिपका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक प्रतापपुर निवासी लाल सिंह का 7 वर्षीय पुत्र दीपक अपने दोस्तों के साथ सायं 6 बजे खेल रहा था। अंधेरा होने के बाद सभी बच्चे घर को चले गए। देर रात्रि तक दीपक घर नही पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी। जिसके बाद दीपक की ढूंढखोज में परिजन व गांव के लोग लग गए। लेकिन वह कही नहीं मिला। देर रात्रि में दीपक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, एसओ नानकमत्ता अशोक कुमार समेत आसपास के थानों के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। दीपक के साथ खेलने वाले बच्चों व आसपास रहने वाले लोगों से पुलिस जानकारी जुटा रही है। बालक के हाथ पीछे बधे हुए थे। मुह में टेप लगाया था। मृतक बालक के पिता लाल सिंह मजदूरी करते हैं। दीपक चार बहिनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एएसपी बोले:

अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने बताया कि परिजनों को घर से करीब 8 किमी दूरी पर गेहू के खेत में बच्चे का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया कुकर्म या फिरौती के कारण हत्या नही लग रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस पूछताछ कर सभी बिंदु पर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के दोषी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें