ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीकिच्छा में कांग्रेस के दर्शन और भाजपा की रेखा ने किया नामांकन

किच्छा में कांग्रेस के दर्शन और भाजपा की रेखा ने किया नामांकन

नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस के दर्शन कोली एवं भाजपा की रेखा सागर ने निर्वाचन अधिकारी नरेश चंद दुर्गापाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दर्शन कोली के साथ पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़...

Congress candidate darshan
1/ 2Congress candidate darshan
Rekha from BJP
2/ 2Rekha from BJP
हमारे संवाददाता,किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। Tue, 23 Oct 2018 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस के दर्शन कोली एवं भाजपा की रेखा सागर ने निर्वाचन अधिकारी नरेश चंद दुर्गापाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दर्शन कोली के साथ पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ एवं रेखा सागर के साथ विधायक राजेश शुक्ला मौजूद रहे। 
नामांकन से पूर्व दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अलग-अलग समय पर सैकड़ों समर्थकों और ढोल नगाड़ों के साथ जलूस निकाला। दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। रेखा सागर के साथ सभासद प्रत्याशी वार्ड 1 से शुभाशीष बिष्ट, वार्ड 2 से राजकुमार कोली, वार्ड 3 से सुनील पांडे, वार्ड 4 से प्रकाश पंत, वार्ड 5 से अभिषेक सक्सेना, वार्ड 6 से धनदेवी, वार्ड 7 से शोभित शर्मा, वार्ड 8 से सुनील यादव, वार्ड 9 से धर्मराज जायसवाल, वार्ड 10 से नीरज बजाज, वार्ड 11 से उमाशंकर रस्तोगी, वार्ड 13 से शाहिन, वार्ड 14 से मीना देवी, वार्ड 15 से मुस्कान, वार्ड 16 से संतोष रानी, वार्ड 17 से गोमती देवी एवं वार्ड 19 से रेशमा ने नामांकन कराया। कांग्रेस के सभासद प्रत्याशी वार्ड 2 से सुरेश कोली, वार्ड 4 से हसीब अहमद, वार्ड 5 से भूपराम, वार्ड 6 से संतोष जोशी, वार्ड 7 से अमनदीप विर्क, वार्ड 10 से राजकुमार ठुकराल, वार्ड 11 से सानिया, वार्ड 12 से फिरासत, वार्ड 13 से शबनम, वार्ड 14 से सैफी, वार्ड 15 से मोहसिना, वार्ड 16 से चंचल गुप्ता, वार्ड 17 से शशिबाला ने पर्चा दाखिल किया। बसपा से भृगराशन राव ने भी निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें