Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsDandiya Raas Season 2 by Women s Club of Uttarakhand on September 23
23 सितंबर को होगा डांडिया रास सीजन 2 का आयोजन

23 सितंबर को होगा डांडिया रास सीजन 2 का आयोजन

संक्षेप:

हल्द्वानी, संवाददाता वूमेन्स क्लब ऑफ उत्तराखंड की ओर से 23 सितंबर को डांडिया रास सीजन

Mon, 15 Sep 2025 06:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। वूमेन्स क्लब ऑफ उत्तराखंड की ओर से 23 सितंबर को डांडिया रास सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संकल्प बैक्वेंट हॉल में शाम चार बजे से आयोजित किया जाएगा। सोमवार को क्लब की संस्थापक मोनिका शर्मा ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कई टाईटल दिए जाएंगे जिनमें मिस्टर डांडिया, डांडिया क्वीन, मिस डांडिया, बेस्ट कपल, बेस्ट पोशाक, बेस्ट ग्रुप (बच्चे, टीनएज व एडल्ट) प्रमुख हैं। बताया कि सबसे खास पहल यह होगी कि इसमें दिव्यांग कलाकार भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।