
कुमाऊं के भोले-भाले लोगों से प्रतिमाह तीन करोड़ की ‘डकैती’
कुमाऊं में साइबर ठगों ने जनवरी से नवंबर 2025 तक 312 लोगों से 31.58 करोड़ रुपये की ठगी की है। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी पर चिंता जताई है और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई है।
संतोष जोशी हल्द्वानी। कुमाऊं के सीधे-सादे लोग लगातार साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं। सूचना के अधिकार में मिली जानकारी की बात करें तो जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक 11 महीनों में ही कुमाऊं के छह जिलों में साइबर ठगों ने लोगों के 31 करोड़ रुपये से अधिक हड़पे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो उनके खातों में ‘डकैती’ डाली है। यह आंकड़ा केवल पुलिस के पास दर्ज शिकायतों का है, जो वास्तविकता में और भी अधिक हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार को एक मामले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि साइबर ठग लोगों की जमापूंजी को लूट रहे हैं और डकैती डाल रहे हैं।
कुमाऊं में भी तमाम प्रकार के झांसे देकर इस प्रकार की ठगी का पूरे साल सिलसिला चलता रहा। 31.58 करोड़ से अधिक की जालसाजी यहां हुई। सर्वाधिक मामले ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए जहां के लोगों से कुल 16.82 लाख से अधिक की ठगी हुई। दूसरे नंबर पर नैनीताल जिला रहा, यहां के लोगों से 7.04 करोड़ की जालसाजी हुई। इसी तरह अल्मोड़ा में 3.36 करोड़, चम्पावत में 1.80 करोड़, पिथौरागढ़ में 1.54 करोड़ और बागेश्वर में 1.26 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी हुई। 11 महीने में 312 से जालसाजी आरटीआई के अनुसार 11 महीनों के भीतर कुमाऊं के 312 लोगों से साइबर ठगों ने धनराशि हड़पी। इनमें 130 यूएस नगर के, 88 नैनीताल, 42 चम्पावत, 25 अल्मोड़ा, 15 बागेश्वर और 12 पिथौरागढ़ जिले के निवासी रहे। पहाड़ के जिलों में चम्पावत में सर्वाधिक लोगों से ठगी के मामले सामने आए। इस तरह से लोगों को झांसे में लेते हैं साइबर ठग लोगों को फोन कॉल या मैसेज करके खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर उनके खाते की जानकारी मांगते हैं। ईमेल भेजकर भी जानकारी मांगते हैं या उन्हें एक फिशिंग वेबसाइट पर ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से या लॉटरी या इनाम जीतने का झांसा देकर, नौकरी के नाम पर भी ठगी करते हैं। कई मामलों में फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट तक करते हैं। यह हैं ठगी के आंकड़े जिला पीड़ित गिरफ्तारी ठगी गई धनराशि नैनीताल 88 18 70433373 यूएस नगर 130 12 168274493 अल्मोड़ा 25 05 33643482 बागेश्वर 15 01 12651483 पिथौरागढ़ 12 03 15459638 चम्पावत 42 04 18062996 कुल 312 46 3185254465 लोगों को जागरूक होना पड़ेगा तभी ऑनलाइन ठगी पर लगाम लग सकती है। हम अभियान चलाकर लोगों को अज्ञात कॉल और मैसेज से बचने की अपील कर रहे हैं। हमारी टीमें शीघ्र कुछ मामलों का पर्दाफाश करेंगी। रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




