कुमाऊं से हर घंटे 33 हजार की चपत लगा रहे साइबर ठग
कुमाऊं मंडल में साइबर अपराधियों का आतंक बढ़ रहा है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में 312 लोगों से 31.85 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। यूएस नगर और नैनीताल सबसे अधिक प्रभावित हैं। पुलिस ने 46 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 266 आरोपी फरार हैं। लोगों से जागरूक रहने की अपील की गई है।

संतोष जोशी, हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल साइबर अपराधियों के निशाने पर है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं के छह जिलों में साइबर ठग हर घंटे 33 हजार रुपये की लोगों को चपत लगा रहे हैं। औसतन की बात करें तो आठ लाख रुपये रोजाना की काली कमाई कर रहे हैं।पुलिस विभाग से आरटीआई में मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक साल में कुमाऊं मंडल में साइबर ठगी के संगठित गिरोहों ने 312 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन लोगों से 31.85 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। मासिक औसत की बात करें तो हर महीने लगभग 2.65 करोड़ व हर दिन आठ लाख रुपये लोगों के बैंक खातों से उड़ा रहे हैं।यूएस
नगर और नैनीताल सबसे ज्यादा प्रभावितआंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि घनी आबादी वाले जिले ठगों की पहली पसंद बने हुए हैं। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में सर्वाधिक 23 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। ऑनलाइन निवेश, लॉटरी और केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है।पुलिस की कार्रवाई सुस्तठगी की रफ्तार के मुकाबले पुलिस की कार्रवाई काफी पीछे दिख रही है। रिकॉर्ड के अनुसार पिछले एक साल में साइबर ठगी के कुल 312 मामले पुलिस ने दर्ज किए। पुलिस ने 46 लोगों को गिरफ्तार भी किया। वहीं 266 शातिर अभी फरार हैं।जिला दर्ज मुकदमे गिरफ्तार ठगी की रकमनैनीताल 88 18 70433373यूएस नगर 130 12 168274493अल्मोड़ा 25 8 33643482बागेश्वर 15 1 12651483पिथौरागढ़ 12 3 15459638चम्पावत 42 4 18062996नोट:: आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार ठगी की रकम रुपये में दी गई है।साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। फरार आरोपी जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे। लोगों से अपील है कि जागरूक बनें। ---रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


