ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीरामनगर में पंत जयंती पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामनगर में पंत जयंती पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामनगर। 10 सितंबर को भारत रत्न से सम्मानित पण्डित गोबिंद बल्लभ पंत की 133 वी जयंती रामनगर के एक रेस्टोरेंट में मनाई जाएगी। रविवार को पण्डित गोबिंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति रामनगर के सयोजक डॉ0...

रामनगर में पंत जयंती पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 06 Sep 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

10 सितंबर को भारत रत्न पंडित गोबिंद बल्लभ पंत की 133वीं जयंती पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। यह फैसला रविवार पंडित पंत जयंती समारोह समिति रामनगर के सयोजक डॉ. देवीदत्त दानी की अगुवाई में हुई बैठक में लिया गया। रामनगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में तय किया गया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं नहीं होंगी। दानी ने बताया कि इस वर्ष पंडितजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर एक घंटा चलेगा। बैठक में समिति सह सयोजक नरेंद्र शर्मा, दिनेश महेरा, सुरेश घुगत्याल, मनमोहन बिष्ट, सुबोध चमोली आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें