सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में लोक संस्कृति के सजे रंग

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में ‘वही सोच, वही संकल्प-साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे’ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने बताया कि ये आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में कुमाउनी परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं।

सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में लोक संस्कृति के सजे रंग

हल्द्वानी। मधुवन बैंक्वेट हॉल में शनिवार को ‘वही सोच, वही संकल्प-साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे’ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। समाजसेवी कौस्तुभानंद जोशी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इस दौरान मल्लिका लोक सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने कुमाउनी परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिसमें पारंपरिक छोलिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, मोहन पाठक, रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य, अनिल कपूर (डब्बू), हुकुम सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।