नैनीताल एडवोकेट एकादश ने जीता उद्घाटन मैच

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कॉरपोरेट क्रिकेट कप की शुरुआत हुई। पहले मैच में नैनीताल एडवोकेट एकादश ने केसीसी वॉरियर्स को 67 रन से हराया। नैनीताल ने 199 रन बनाए, जबकि केसीसी वॉरियर्स 132 रन ही बना सकी। विनय भट्ट और सचिन ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

नैनीताल एडवोकेट एकादश ने जीता उद्घाटन मैच

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार से कॉरपोरेट क्रिकेट कप शुरू हो गया है। पहले मैच में नैनीताल एडवोकेट एकादश ने केसीसी वॉरियर्स को 67 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नैनीताल एडवोकेट एकादश ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। विनय भट्ट ने शानदार 69 और सचिन ने 54 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। केसीसी वॉरियर्स के नरेंद्र मंडल, जगदीश सिंह और हाशिम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में केसीसी वॉरियर्स टीम 10 ओवर में 132 रन ही बना सकी। मनीष कुमार ने 33 और दीपक पांडे ने 21 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में नीरज ने 4 और प्रदीप ने 2 विकेट लिए। मैच में कमेंट्री लकी चुफाल ने की, जबकि दीपक और भूपेश शाह अंपायर की भूमिका में रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी राहुल ने संभाली। इससे पहले उद्धाटन उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी ने किया। इस दौरान निशांत मेहता, मनोज बोरा और सैय्यद रियान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।