ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीगौलापार में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

गौलापार में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

गौलापार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में गौलापार के साथ ही लालकुआं...

गौलापार में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 24 Feb 2020 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

गौलापार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में गौलापार के साथ ही लालकुआं विधानसभा का पूरा विकास ठप हो गया है। गौलापार में बनने वाला आईएसबीटी यहां से हटा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय जू का काम ठप करवा दिया गया जबकि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को भी अब तक चालू नहीं किया गया है। यहां से गुजरने वाला हाईवे का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण गौलापार का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। पुतला फूंकने वालों में अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष इंदरपाल आर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, हरेंद्र बोरा, किरन डालाकोटी, जगदीश आर्य, महिपाल, भगवान सिंह, हेमंत बगड्वाल, सज्ज्न बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें