ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीकांग्रेसियों ने रामदेव का पुतला फूंका

कांग्रेसियों ने रामदेव का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। साथ ही उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगने की भी मांग उठाई। शुक्रवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में महानगर...

कांग्रेसियों ने रामदेव का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 27 Sep 2019 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर दिए अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग उठाई। शुक्रवार को बुद्ध पार्क में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिम्वाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इससे उनका मानसिक स्तर, सोच का पता चलता है। कार्यकर्ताओं ने रामदेव से बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग उठाई। रामदेव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। यहां पीसीसी सदस्य हेमंत बगड्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष जाकीर, एनबी गुणवंत, जगमोहन चिलवाल, प्रकाश पांडे, हाजी सुहेल, इक़बाल भारती, इकबाल अंसारी, डीसी तिवारी, सरिता आर्या, महेश शर्मा, संदीप भैसोड़ा, सतनाम सिंह, दीप पाठक, रमा शर्मा, नेत्र वल्लभ जोशी, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र राणा, पुष्पा संभल, बबिता उप्रेती, गिरीश पांडे, रोहित भट्ट आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें