ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीवीडियो-शहर से कूड़ा न उठने पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

वीडियो-शहर से कूड़ा न उठने पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

शहर से कूड़ा न उठने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को पटेल चौक पर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। हाईकोर्ट के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डंप करने पर रोक लगने के बाद से हल्द्वानी शहर और ग्रामीण...

वीडियो-शहर से कूड़ा न उठने पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीTue, 17 Jul 2018 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से कूड़ा न उठने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को पटेल चौक पर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। हाईकोर्ट के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डंप करने पर रोक लगने के बाद से हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।

एक-दो दिन से निगम के कर्मचारी कचरे की पैकिंग तो कर रहे हैं, लेकिन यह सब वीआईपी इलाकों तक ही सीमित हो रहा है। जबकि कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर जस के तस लगे हैं। छह दिनों के भीतर अकेले हल्द्वानी में पांच सौ टन के आसपास कचरा डंप हो चुका है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि नेताओं और अफसरों के घरों से जो कचरे का उठान हो रहा है, वह भी सार्वजनिक जगहों पर फेंका जा रहा है। इससे नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंक कूड़े के शीघ्र उठान की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें