नदी में सुरक्षा दीवार और मिनी स्टेडियम बनाने की मांग
बिंदुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गौला नदी क्षेत्र में स्थायी तटबंध और शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम के शीघ्र निर्माण की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सुरक्षा दीवार बनाने का सुझाव दिया।
लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने गौला नदी क्षेत्र में स्थायी तटबंध निर्माण और शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम के शीघ्र निर्माण को लेकर सुझाव दिए। वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सुझाव दिया कि इंद्रानगर हाटाग्राम से श्रीलंका टापू और शीशम भुजिया तक ग्रामीण छोर की ओर मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए। उन्होंने आईआईटी रुड़की जैसे तकनीकी संस्थान से आंकलन कराने और सिंचाई विभाग के माध्यम से कार्य कराने का सुझाव दिया। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के अध्यक्ष पुष्कर दानू, महिला अध्यक्ष मीना जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


