
अनुशासित, जवाबदेह और जुझारू कार्यकर्ता को कांग्रेस की कमान: पांसे
हल्द्वानी में एआईसीसी पर्यवेक्षक सुखदेव पांसे ने बताया कि कांग्रेस में संगठन की कमान अब पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस...
हल्द्वानी। एआईसीसी पर्यवेक्षक और मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने साफ कहा कि कांग्रेस संगठन की बागडोर अब उसी कार्यकर्ता के हाथ में सौंपी जाएगी, जो फुल टाइम सक्रिय, जनता से सीधा जुड़ा और जवाबदेह हो। पार्ट-टाइम नेताओं को अब प्राथमिकता नहीं मिलेगी। रविवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी संगठन सृजन अभियान जोर पकड़ चुका है। गांव-गांव तक कमेटियों का गठन कर जनता के मुद्दों और सरकार की विफलताओं को लेकर व्यापक जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। पांसे ने धामी सरकार पर पलायन, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के मुद्दे पर निशाना साधा।

कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और कांग्रेस अब नई ऊर्जा के साथ जनता की आवाज बनेगी। इसके बाद पांसे ने स्वराज आश्रम में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला मोर्चा समेत सभी फ्रंटल संगठन कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। शाम के वक्त उन्होंने फतेहपुर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। सात दिन तक सभी ब्लॉकों का भ्रमण करेंगे पांसे बता दें कि पांसे वह सात दिनों तक नैनीताल जिले के सभी विकासखंडों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इससे पूर्व हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष चुनाव के एआईसीसी पर्यवेक्षक कैप्टन अजय सिंह यादव तीन दिन तक हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं से संवाद कर दिल्ली लौट चुके हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने को कई दावेदार मैदान में कूदे नैनीताल जिलाध्यक्ष की कुर्सी वर्तमान में राहुल छिमवाल के पास है। छिमवाल ने दोबारा दावेदारी की है। इसके अलावा पीसीसी सदस्य संजय किरौला, डा. केदार पलड़िया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक शाह, रमेश जोशी समेत कई दावेदारों ने ताल ठोकते हुए फार्म खरीद लििए हैं। पर्यवेक्षक पांसे ने संकेत दिया कि इस बार ‘जंबोजेट नहीं बल्कि ‘अनुशासित और मजबूत कमेटी बनेगी। नेता प्रतिपक्ष भी हुए शामिल स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक ममता राकेश, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक संजीव आर्य, रणजीत रावत, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, ललित जोशी, खजान पांडे, सुहेल सिद्दिकी, भोला भट्ट, विमला सांगुड़ी, मंजू सांगुड़ी, मीमांक्षा आर्या, हरीश मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




