Congress Expels Kamal Joshi for Anti-Party Activities in Kotabagh कोटाबाग के कमल जोशी कांग्रेस से निष्कासित, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCongress Expels Kamal Joshi for Anti-Party Activities in Kotabagh

कोटाबाग के कमल जोशी कांग्रेस से निष्कासित

कोटाबाग के कमल जोशी कांग्रेस से निष्कासित हल्द्वानी। नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी ने कोटाबाग

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 13 Aug 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
कोटाबाग के कमल जोशी कांग्रेस से निष्कासित

हल्द्वानी। नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी ने कोटाबाग निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कमल जोशी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष छिमवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव में कमल जोशी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे और पार्टी के अधिकृत ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, जो पार्टी संविधान के खिलाफ है। छिमवाल ने कहा कि इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कमल जोशी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।