ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसाध्वी के बयान पर भड़के कांग्रेस ने पुतला फूंका

साध्वी के बयान पर भड़के कांग्रेस ने पुतला फूंका

महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को साध्वी प्रज्ञा के गोड्से पर किये गये बयान पर आपत्ति जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुधपार्क में भाजपा का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने...

महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को साध्वी प्रज्ञा के गोड्से पर किये गये बयान पर आपत्ति जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुधपार्क में भाजपा का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने...
1/ 2महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को साध्वी प्रज्ञा के गोड्से पर किये गये बयान पर आपत्ति जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुधपार्क में भाजपा का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने...
महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को साध्वी प्रज्ञा के गोड्से पर किये गये बयान पर आपत्ति जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुधपार्क में भाजपा का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने...
2/ 2महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को साध्वी प्रज्ञा के गोड्से पर किये गये बयान पर आपत्ति जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुधपार्क में भाजपा का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने...
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 18 May 2019 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को साध्वी प्रज्ञा के गोड्से पर दिये बयान पर आपत्ति जताई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी से साध्वी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई।

महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता बुद्धपार्क में जुटे। कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा के गोड्से को देशभक्त बताने वाले बयान से नाराज होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को गलत बयानबाजी करने वाली नेत्री को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। कहा कि ऐसे लोग देश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा और भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिये। पुतला दहन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी, पीसीसी सदस्य हेमंत बगड्वाल, एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, महामंत्री विजय सिजवाली, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, एनवी गुणवंत, महेश शर्मा, ललित जोशी, नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, सतनाम सिंह, संदीप भैसोड़ा, मयंक भट्ट, देवेन्द्र राणा, राजेन्द्र जीना, मुकुल ​बल्यूटिया, हरीश जोशी, पुष्पा नेगी, विमला सांगुड़ी, भागीरथी बिष्ट, मनीष पांडे, राजेन्द्र खनवाल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें