कांग्रेस की भारत जोड़ों तिरंगा को लेकर हुआ मंथन
कांग्रेस 9 से 15 अगस्त तक भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। आयोजन की रूपरेखा तय करने और तैयारियों के लिए सोमवार को हल्द्वानी स्वराज आश्रम...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 01 Aug 2022 02:30 PM
कांग्रेस 9 से 15 अगस्त तक भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। आयोजन की रूपरेखा तय करने और तैयारियों के लिए सोमवार को हल्द्वानी स्वराज आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के प्रभारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं को पूरे कार्यक्रम से अवगत कराया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, गोविंद कुंजवाल, प्रकाश जोशी, संजीव आर्य आदि मौजूद रहे।